हिटी, मार्च 24 -- Murder in Meerut: मेरठ के गोकलपुर गांव में रविवार रात ऐलानिया कत्ल की वारदात अंजाम देते हुए घर के सामने युवक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। गांव में फोर्स तैनात की गई है। मृतक का शव मोर्चरी भेज दिया गया है। गोकलपुर निवासी ओमप्रकाश का बेटा मनीष प्रजापति रविवार रात घर के बाहर था। मनीष की गांव के कुछ युवकों से रंजिश थी। दूसरे पक्ष ने मनीष के खिलाफ मेडिकल थाने में जनवरी में मुकदमा दर्ज कराया था। चार दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष ने मनीष को धमकी दी थी। सोमवार की रात बाइक सवार युवक मनीष के घर के बाहर पहुंचे और उससे बात करने लगे। विवाद हुआ और मनीष को गोली मार दी। आरोपी फरार हो गए। परिजन दौड़े और मनीष को मेडिकल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.