मेरठ, जनवरी 12 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। मेरठ में एम्स की स्थापना और हाईकोर्ट बेंच की वर्षों पुरानी मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखा है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बैठक में इन प्रस्ताव को आगामी केंद्रीय बजट में शामिल करने का अनुरोध किया है। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में जानकारी दी कि इन मांगों को संसद सत्र के पूर्व बजट प्रस्तावों में विचार के लिए रख लिया गया है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने केंद्र को दिए प्रस्ताव में स्पष्ट किया है कि पश्चिमी यूपी के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। मेरठ में एम्स बनने से न केवल मेरठ, बल्कि सहारनपुर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.