नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- यूपी के मेरठ में एक और मुस्कान जैसी कहानी सामने आई है। यहां बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में अमित की मौत सांप के काटने से नहीं हुई थी, बल्कि पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरजीत के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ कि गला दबाकर हत्या की गई है। दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद रविता और उसके प्रेमी अमरजीत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों ने मिलकर अमित की गला दबाकर हत्या की और इसके बाद सर्पदंश से मौत दिखाने के लिए सांप लाश के नीचे दबा दिया था। अमित की हत्या करने के लिए रविता ने ही पूरी प्लानिंग की थी। एक हजार रुपये में सांप खरीदकर लेकर आए थे। अकबरपुर सादात गांव निवासी अमित की 3 दिन पहले मौत हो गई थी। चारपाई अमित की लाश के नीचे एक सांप दबा हुआ मिला था। चर्चा रही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.