मुख्य संवाददाता, मार्च 30 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां देश के मुसलमानों की ईदी दी है, वहीं मेरठ नगर निगम ने इस बार स्ट्रीट लाइट की ईदी दी है। नगर निगम ने 90 वार्डों में से मुस्लिम बहुल 30 वार्डों को चिह्नित कर पांच-पांच स्ट्रीट लाइट रविवार की शाम तक लगाने का निर्णय लिया है। शनिवार से मुस्लिम वार्डों में लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया। मुस्लिम पार्षदों का कहना है कि ईद पर पहली बार नगर निगम ने ऐसा किया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कई पार्षदों ने आग्रह किया था कि ईद को लेकर उनके वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए व्यवस्था की जाए। निगम अधिकारियों के विचार-विमर्श में तय हुआ कि मुस्लिम बहुल सभी 30 वार्डों में पार्षदों के माध्यम से पांच-पांच स्ट्रीट लाइटें प्राथमिकता से लगाई जाएं। इसके लिए 150 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट की व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.