मेरठ, फरवरी 17 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता सांसद अरुण गोविल ने बताया कि अब मेरठ में पासपोर्ट सेवाओं में विस्तार होने जा रहा है। उनके प्रयासों से चार नए काउंटर शुरू होंगे। इस तरह मेरठ पासपोर्ट सेवा केंद्र पर लोगों को छह काउंटरों पर सुविधा उपलब्ध होगी। सांसद अरुण गोविल ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर से मुलाकात कर मेरठ स्थित डाकघर पासपोर्ट केंद्र को क्षेत्रीय पासपोर्ट केंद्र में परिवर्तित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया था कि वर्तमान में मेरठ पासपोर्ट केंद्र में प्रतिदिन 80 आवेदन ही स्वीकार किए जाते हैं, जिससे मेरठ और आसपास के जिलों के निवासियों को पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। सांसद के इस अनुरोध के बाद केंद्र सरकार ने कार्रवाई करते हुए मेरठ पासपोर्ट केंद्र में चार नए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.