मेरठ, नवम्बर 23 -- वाराणसी में 26 नवंबर से आयोजित प्रदेशीय सीनियर स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मेरठ मंडल की महिला हॉकी टीम का चयन किया गया। चयन ट्रायल मे मेरठ, गाजियाबाद और बुलन्दशहर की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मेरठ हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टीम मे काजल प्रजापति, करिश्मा, डिम्पल, शाहीन, कुसुम, अक्षरा, साक्षी रानी, आराध्या शर्मा, रीतिका, दीपांशी, पायल लोधी, नीशू, राधा, वंशिका, इशिका, नंदिनी आदि का चयन किया गया। टीम मैनेजर साक्षी गोदियाल को बनाया गया है। चयनकर्ता प्रदीप चिन्योटी और प्रफुल त्यागी रहे। इस दौरान मेरठ हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जीतेन्द्र यादव, विनीत त्यागी, अंतर्राष्ट्रीय अंपायर शिवानी शर्मा और प्रभा...