बिजनौर, जून 4 -- बिजनौर बाईपास पर निर्माणाधीन अंडरपास का लेंटर गिरने की धमक दिल्ली तक सुनाई दी। जिसके बाद बाद सोमवार रात में ही मेरठ-पौड़ी हाईवे के परियोजना निदेशक अमित प्रणव घटनास्थल पहुंचे और मुआयना किया। पीडी ने अधिकारियों से हादसे के बारे में एनएचएआई व कंट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों से जानकारी ली। पीडी की टीम ने मौके से निर्माण सामग्री और सरिये के सैंपल जांच के लिए। सोमवार सुबह लेंटर गिरने के बाद पूरा दिन हंगामा चलता रहा। उसके बाद देर शाम एनएचएआई के मेरठ-पौड़ी हाईवे के पीडी अमित प्रणव अपनी टीम के साथ बैराज रोड स्थित मेरिटा स्कूल के समीप घटनास्थल पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक परियोजना निदेशक अमित प्रणव ने अधिकारियों से वार्ता की और टीम ने मौके से निर्माण सामग्री और लेंटर में लगाए गए सरिया के नमूना सैंपल लिए। इसे जांच के लिए लैब भेजा जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.