मेरठ, जून 17 -- मेरठ। यूपी पुलिस के 1044 जवानों की ट्रेनिंग मंगलवार यानी 17 जून 2025 से मेरठ पुलिस लाइन में शुरू होगी। इस दौरान जेटीसी यानी ज्वाइनिंग ट्रेनिंग सेंटर के तहत जवान यहां एक माह रहेंगे। जवानों को विभागीय अनुशासन, यूनिफार्म पहनना और सलीखे से रखना समेत विभाग के अधिकारियों के रैंक के बारे में जानकारी दी जाएगी। मेरठ पुलिस लाइन में 835 पुरुष और 209 महिला रंगरूट प्रशिक्षण लेंगे। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एक माह की ट्रेनिंग के लिए उत्तराखंड, आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद और बाकी जिलों से जवान आए हैं। दूसरी ओर, मेरठ में ट्रेनिंग के बाद इन जवानों को आरटीसी यानी रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर के लिए निर्धारित जिलों में भेजा जाएगा। वहां पर इन जवानों को कानून/बीएनएस की जानकारी दी जाएगी। इसी जगह पर फिजिकल ट्रेनिंग और ड्यूटी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.