श्रावस्ती, जनवरी 16 -- श्रावस्ती। मेरठ में हुई मछुआ समाज के युवक की हत्या के विरोध में शुक्रवार को आम दल निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भिनगा में पैदल मार्च निकाला। साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवीण यादव को सौंपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश निषाद ने कहा कि मेरठ में मछुआ समाज के युवक सोनू कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। पार्टी की ओर से कई बार आग्रह किए जाने के बावजूद मेरठ प्रशासन की ओर से निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है। निषाद पार्टी मुख्यमंत्री से प्रकरण की निष्पक्ष जांच व शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...