मेरठ, फरवरी 24 -- लिसाड़ी गेट क्षेत्र के किदवईनगर में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। कपड़ा कारोबारी के मकान में आग लगने से पुत्रवधू समेत पांच पोते और पोतियों की मौत हो गई। दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सामने वाले मकान से सीढ़ी लगाकर सभी लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह दो घंटे बाद आग को काबू किया गया। डीएम और एसएसपी घटनास्थल पर रात को ही पहुंच गए। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर लीक होने से आग लगना बताई जा रही है। किदवई नगर गली नंबर 3 में रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी इकबाल का मकान है। तीन मंजिला मकान में नीचे के हिस्से में गोदाम बनाया हुआ है, जबकि ऊपर की दोनों मंजिल पर इकबाल की पत्नी बानो समेत पांच बेटे फारुक, डॉक्टर इरशा...