मेरठ, फरवरी 2 -- मेरठ। सोमवार दोपहर परीक्षितगढ़ के गांव के नारंगपुर जिटौला के जंगल में किसान पर तेंदुए के हमले की सूचना से खलबली मच गई। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। डीएफओ वंदना फोगाट का कहना है कि सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा रहा है। टीम की रिपोर्ट के बाद ही आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर जानकारी दी जाएगी। पिछले कई दिनों से परीक्षितगढ़ इलाके के नारंगपुर जिटौला गांव के जंगल में तेंदुए को लेकर किसानों और लोगों में दहशत बनी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले तेंदुए ने एक कुत्ते का शिकार किया था। आज सूचना मिली कि जंगल में एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। सूचना वन विभाग को दी गई है। डीएफओ वंदना फोगाट ने टीम को मौके पर रवाना कर दिया। उनका कहना कि स्पष्ट पर तौर पर तभी कोई जानकारी दें पाएंगे, जब टीम की रिपोर्...