मेरठ, जून 25 -- मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर चार निवासी दो परिवारों की ईरान से सकुशल वतन वापसी हो गई। एक परिवार दिल्ली में ही अपने आवास पर रुक गया। दूसरा परिवार मंगलवार देर शाम मेरठ पहुंचा। मेरठ आते ही परिजनों ने उनका स्वागत किया। कई दिनों तक संपर्क न होने से परेशान थे। मेरठ लौटे परिवार ने कहा कि ईरान में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। वहां के लोग बहुत मददगार थे। जियारत के लिए मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर-चार निवासी मासूम रजा अपनी पत्नी नुजहच जेहरा एवं दो साल की बच्ची मासूमा रिजवी एवं मंसूर रजा एवं उनकी पत्नी शबीना ईरान गई थी। जिस दिन उनकी वापसी थी, उसी दिन ईरान-इजरायल के बीच युद्ध हो गया। इसके चलते इन सभी की वतन वापसी अटक गई। कई दिनों तक मेरठ के लोगों का उनसे संपर्क भी नहीं हुआ। सोमवार शाम को अली मिशन सोसायटी के संयोजक अली हैदर रिजवी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.