मेरठ, मई 17 -- सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुई वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ बुरी तरह मारपीट करते नजर आए। मामला अफसरों तक पहुंचा तो जांच में पता चला कि यह वीडियो मेरठ के लिसाड़ीगेट के तारापुरी इलाके का है। मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। हमलावरों की पहचान कराई जा रही है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 40 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक को कुछ लोग घेरकर मारपीट कर रहे हैं। ताबड़तोड़ लात और घूंसों से हमला किया जा रहा है। इस कदर मारपीट की जा रही है कि युवक संभल भी नहीं पा रहा और मारपीट में उसके कपड़े तक फट गए। हमलावरों में शामिल एक युवक हाथ में तमंचा लिए युवक की ओर लपकता है और लात-घूंसों से पीटने के बाद तमंचे की बट से उस पर वार करता है। अचानक कुछ लोग बीच बचाव में आ जाते हैं। बेखौफ युवक तमंचा लेकर फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.