मेरठ, दिसम्बर 14 -- दिल्ली के लक्ष्मण पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय आयोजित 16वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो आईटीएफ चैंपियनशिप में मेरठ के 15 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने पांच स्वर्ण समेत 14 पदक जीते। प्रतियोगिता में 137 स्कूलों के 700 बच्चों ने भाग लिया। शारवी अधाना, आकांक्षा सांगवान, जयशिका, सक्षम चौहान, आरव तोमर ने स्वर्ण पदक जीते। अदविका सिंह, इवांशी टियोटिया, प्रभात सांगवान, रियाल सिंह ने रजत पदक जीते। आयत शाह, वरदान राणा ने कांस्य जीते। व्यक्तिगत तुल्स में प्रभात सांगवान रजत पदक, आरव तोमर रजत पदक, अदविका सिंह ने कांस्य जीते। साथ ही एलिजा बतूल, रुद्धव त्यागी, मुस्तफा हसन, मुकुंद अग्रवाल ने भाग लिया। चैंपियनशिप दिल्ली आईटीएफ ताइक्वांडो की जनरल सेक्रेटरी मास्टर रचना चौरसिया के अंतर्गत कराई। कोच राधा गोयल को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.