मेरठ, फरवरी 1 -- केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आम बजट की मेरठ के उद्यमियों एवं व्यापारियों ने सराहना की। उद्यमियों ने कहा कि देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए आम बजट में जरूर से ज्यादा प्रावधान किए हैं। छोटे किसानों के साथ ही छोटे व्यापारियों को भी फोकस में रखा। दिल्ली रोड स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में आम बजट का लाइव प्रसारण देखा गया। चेंबर के अध्यक्ष विपिन कुमार अग्रवाल, महामंत्री शुभेंद्र मित्तल, पूर्व अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, इफ्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सर्वेश कुमार सराफ, कमल भार्गव, मयूर अग्रवाल, चेंबर के संरक्षक बिजेंद्र अग्रवाल समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे। सभी ने आम बजट को देश के विकास को गति देने वाला बताया और कहा कि छोटे किसानों के साथ ही छोटे उद्यमि...