संवाददाता, मार्च 20 -- Meerut Saurabh Murder Case: जिस सौरभ से पूरा परिवार लाड लडाता था, क्या सोचा था कि अंतिम समय में उसका चेहरा भी वह नहीं देख पाएंगे। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव टुकड़ों में शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां और बहन बार-बार चेहरा देखने की गुहार लगाकर गिड़गिड़ाती रही लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। परिजन शव लेकर सीधे सूरजकुंड श्मशान घाट पहुंचे, जहां सौरभ को परिवार ने अंतिम विदाई दी। मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत के टुकड़े-टुकड़े कर शव को ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया था। पुलिस ने दोनों को 18 मार्च से गिरफ्तार किया था। हत्यारोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। शाम को यहां से जेल ले जाते वक्त दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.