शामली, फरवरी 10 -- जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। सहारनपुर-करनाल बायपास पर मुंडेट-बधेव फ्लाईओवर से जुडे एक सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इस पूरी परियोजना पर 4.69 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिसे चलते शासन से बजट की प्रथम किस्त के रूप में 46 लाख रूपये भेजे गए है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की जो जाएगा है। प्रस्तावित सर्विस रोड बायपास से नहर पटरी होते हुए कलक्ट्रेट मार्ग को जोड़ेगी, इससे कलक्ट्रेट, विकास भवन, बेसिक शिक्षा कार्याल ,आरटीओ कार्यालय, एसपी कार्यालय और अन्य प्रमुख प्रशासनिक कार्यालयों तक पहुंच आसान हो जाएगी। अभी तक बायपास से शहर के इस हिस्से में जाने के लिए लोगों को करीब 5 किलो मीटर का लंबा चक्कर लगाकर इन कार्यालयों तक पहुचना पडता था। जिससे समय और ईंधन के साथ साथ अतिरिक्त पै...