मेरठ, फरवरी 17 -- मेरठ समेत कुछ अन्य जिलों की कचहरी में धमाके की धमकी दी गई। तीन दिन में यह दूसरी धमकी ईमेल से भेजी गई। मेरठ कचहरी में कई कोर्ट को खाली करा चेकिंग अभियान शुरू किया गया। एटीएस भी पहुंची और डॉग स्क्वायड समेत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस को जांच दी गई है। मेरठ, अयोध्या और वाराणसी समेत कई कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी 13 फरवरी को दी गई थी। अलर्ट जारी कर तमाम कचहरी में चेकिंग अभियान चलाया गया। कोई विस्फोटक या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला था। अब सोमवार को एक बार फिर ईमेल पर मेरठ कचहरी समेत कई कचहरी में धमाके करने की धमकी दी गई। पूर्व में भेजी गई धमकी में इस्तेमाल ई-मेल का ही प्रयोग किया गया। सूचना के बाद मेरठ पुलिस अलर्ट हो गई। एलआईयू और थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.