मुख्य संवाददाता, फरवरी 15 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ आ रहे हैं। रैपिड रेल के अगले चरण के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि 22 फरवरी को रैपिड रेल के उद्घाटन के अवसर पर करीब एक लाख लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे। भलेही जनसभा का केंद्र मेरठ होगा, लेकिन इसमें आसपास के पांच जिलों से भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। माना जा रहा है प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोग शामिल होंगे। इस रैली के जरिए प्रधानमंत्री न केवल विकास कार्यों की सौगात देंगे, बल्कि क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद भी करेंगे। 2027 का शंखनाद करेंगे। 36 ब्लॉकों में...