मेरठ, जुलाई 12 -- मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस से प्रारंभ हो सकता है। मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को लेकर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। खेल विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारी कर रहा है कि मेजर ध्यानचंद के नाम से प्रारंभ हो रहे खेल विश्वविद्यालय में उनके जन्म दिवस से शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हो जाए। दो जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ के सलावा में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। प्रधानमंत्री ने ही प्रदेश के इस पहले खेल विश्वविद्यालय का नाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से रखे जाने की घोषणा की थी। तब से लगातार इसकी प्रक्रिया चलती रही। गत वर्ष 13 फरवरी 2024 से सलावा में निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। 14 अगस्त तक निर्माण कार्य को पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.