मेरठ, जनवरी 14 -- मेरठ के स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। एसपी सिटी ने मंगलवार शाम अलग-अलग टीम बनाकर एक साथ चार स्पा सेंटरों शॉपरिक्स मॉल, मंगलपांडे नगर और गढ़ रोड पर छापेमारी कराई। इस दौरान चार संचालिकाओं समेत 20 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। कुछ रजिस्टर, आपत्तिजनक वस्तुएं और मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों के मोबाइल में युवतियों के फोटो, बातचीत की डिटेल और लोकेशन साझा करने के साक्ष्य मिले हैं। इस दौरान संबंधित थानों की पुलिस को पूरी तरह से दूर रखा गया। अलग-अलग थानों से फोर्स भेजी गई थी। फिलहाल सभी के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। ब्रह्मपुरी, नौचंदी और मेडिकल थाना क्षेत्र में कुछ स्पा-सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। इनमें से कुछ की संचालिका पूर्व में भी देह व्यापार कर...