मेरठ, जनवरी 8 -- जिला जज कोर्ट में बुधवार को सौरभ हत्याकांड में विवेचक इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की गवाही पर जिरह पूरी हो गई। इस मामले में 15 गवाह की गवाही कोर्ट में हो चुकी है, साथ ही कई फोरेंसिक साक्ष्य भी कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं। इस मामले में जल्द ही सुनवाई की कार्रवाई पूरी हो सकती है, जिसके बाद केस आखिरी चरण में पहुंच जाएगा। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 3 मार्च 2025 को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। सौरभ को खाने में बेहोशी की दवा पिलाकर सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश के टुकड़े करके नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया था। 4 मार्च को दोनों टैक्सी लेकर हिमाचल फरार हो गए। 17 मार्च को दोनों वापस आए और 18 मार्च को हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने साहिल और मुस्कान को गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.