मेरठ, फरवरी 17 -- मुंडाली पुलिस और साइबर सेल की मदद से ऐसे गैंग का खुलासा हुआ है जो ऑनलाइन घरेलू सजावटी सामान बेचने के नाम पर तमाम लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुका है। आरोपियों से भारी मात्रा में सजावट का सामान और ठगी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। खुलासा हुआ है कि गैग के सरगना सलमान पर चार मुकदमे दर्ज हैं। उसने बताया दो साल से गैंग बनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। अब तक एक करोड़ से ज्यादा की रकम ठग चुके हैं। पुलिस सभी अपराधियों का रिकार्ड खंगाल रही है, साइबर सेल में 12 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस लाइन में एसएसपी अविनाश पांडे ने प्रेसवार्ता में बताया कि अलग-अलग राज्यों और जिलों के रहने वाले 12 लोगों ने साइबर क्राइम के ऑनलाइन पोर्टल पर ठगी की शिकायत की थी। बताया था कि कुछ लोगों ने सजावटी सामान बेचने के नाम पर उन्हें चूना लगाया है। स...