मेरठ, मई 26 -- मेरठ/सरधना। वेस्ट यूपी के कई जिलों में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह का सरधना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुठभेड़ में गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इनके पास से लूट का सामान और तमंचे बरामद किए हैं। पूछताछ में गिरोह ने मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में घटनाएं करना कबूल किया है। सरधना में नानू गांव निवासी तपेश्वर त्यागी की पत्नी, बबली पत्नी नितिन निवासी गढ़ी दबथुवा से मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गहने लूटे थे। सर्विलांस और पुलिस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था। शनिवार रात थाना पुलिस ने मेरठ करनाल हाईवे पर नानू नहर पुल से शामली की ओर जाने वाले रास्ते से शाहनवाज और नौशाद निवासी तिलपनी बागपत, नौशाबा पत्नी नौशाद को गिरफ्तार किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.