मेरठ, जून 10 -- मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वहम में जी रहे हैं। वहम का इलाज हकीम लुकमान के पास भी नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि जो शब्द राहुल गांधी ने प्रयोग किया वह तो पाकिस्तान के नेताओं और जनरल ने भी नहीं किया। सोमवार को डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मेरठ में छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित हिन्दू साम्राज्य दिवस समारोह में पहुंचे थे। कार्यक्रम से पहले होटल ओलिविया में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहाकि राहुल गांधी पाकिस्तान के हाफिज, मुहाफिज बनना चाहते हैं। राहुल स्वयं को संस्थान मानते हैं, संविधान से ऊपर मानते हैं। राहुल गांधी कहते थे कि आतंकवाद पर नियंत्रण संभव ही नहीं है, लेकिन मोदी सरकार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.