मेरठ, मार्च 18 -- ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में 15 दिन पहले महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और लाश के टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिए। ऊपर से पूरे ड्रम में सीमेंट-डस्ट का घोल बनाकर भर दिया। इसके बाद पत्नी और उसका प्रेमी शिमला घूमने चले गए। वापस घर आने पर महिला ने अपनी मां को हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। लाश जिसमें दफन की गई वह ड्रम भी बरामद कर लिया है। सीमेंट जम जाने के कारण लाश निकाली नहीं जा सकी। इंदिरानगर निवासी 29 वर्षीय सौरभ रस्तोगी मर्चेंट नेवी में अफसर था। 2016 में सौरभ ने मुस्कान रस्तोगी से लव मैरिज की थी। दोनों को छह साल की बेटी है, जो कक्षा दो में पढ़ती है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर स्थित मकान में तीन साल से किराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.