मेरठ, मई 28 -- दोहा में खेली जा रही 26वीं एशियाई एथलेटिक चैंपियनशिप मे दूसरा दिन मेरठ के लिए उपलब्धियां भरा रहा। मेरठ की बेटी रूपल चौधरी ने इतिहास रचते हुए एक ही दिन में दो पदक हासिल किया। उन्होंने चार गुना 400 मी मिक्सड रिले में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं एकल स्पर्धा में 400 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया। बुधवार दोपहर 2:30 बजे शुरू हुए 400 मी दौड़ के अपने पहले मुकाबले में उन्होंने 52.68 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। पहला स्थान जापान की एथलीट ने 52.17 सेकेंड का समय लेकर प्राप्त किया। वहीं शाम को खेले गए मिक्सड रिले इवेंट में उन्होंने अपनी टीम के साथ 3.18:12 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। मिक्स रिले में उन्होंने संतोष, विशाल, सुधा के साथ भाग लिया। दूसरा स्थान कज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.