मेरठ, जनवरी 12 -- परतापुर क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर एक युवती का रिवॉल्वर के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवती की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वायरल वीडियो में युवती गुलाबी रंग की टी-शर्ट और सफेद दुपट्टा पहने दिखाई दे रही है। वह एक गाने की धुन पर हाथ में रिवॉल्वर लेकर डांस करती नजर आ रही है। यह वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाली युवती पहले भी कई मामलों में चर्चा में रह चुकी है। चर्चा है कि उसने पूर्व में एक मामले में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा वह रंगदारी के एक मामले में जेल भी जा चुकी है। पुलिस वायरल वीडिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.