मेरठ, फरवरी 9 -- महिला अस्पताल के शौचालय में डस्टबिन में नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने नवजात के शव को मेडिकल मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला चिकित्सक की तरफ से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात की मां कौन है, प्रसव कहां हुआ और नवजात की मौत कैसे हुई। रविवार को जिला महिला अस्पताल के शौचालय में रखे डस्टबिन में नवजात बच्ची का शव मिलने पर अस्पताल में अफरातफरी मच गई। तमाम लोग वहां एकत्र हो गए। सूचना पर देहली गेट थाना प्रभारी कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अस्पताल स्टाफ से पूछताछ की। पुलिस का मानना है कि नवजात का शव छुपाने के लिए टॉयलेट में रखे डस्टबिन में फेंका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.