मेरठ, फरवरी 15 -- मेरठ। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को शहर शिवमय हो गया। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों में घंटे घड़ियाल और हर हर महादेव के जयघोष गूंजने लगे। शहर के प्रमुख शिवालयों में लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। औघड़नाथ मंदिर में आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ा। रविवार सुबह चार बजे से ही औघड़नाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। साथ ही जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, शहद और फल फूल लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर बम बम भोले और हर हर महादेव के नारों से गूंज गया। भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति और देश की समृद्धि की प्रार्थना की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक इंतज...