मेरठ, मई 31 -- प्रेम विवाह करने वाले युवक को गुरुवार शाम कचहरी से वापस घर लौटते समय अगवा कर भावनपुर के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह युवक की लाश भावनपुर क्षेत्र में काली नदी पुल के पास बरामद हुई। लाश से कुछ दूरी पर स्कूटी खड़ी मिली और वहीं तमंचा भी पड़ा था। हत्या की सूचना पर पुलिस दौड़ी और शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतक के परिजनों ने युवक की प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाकर गढ़ रोड पर मोर्चरी के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस ने तहरीर पर पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। मेडिकल क्षेत्र में सरायकाजी निवासी 23 वर्षीय तुषार सैनी पुत्र संजय सैनी का कॉलोनी में ही काजल से प्रेम प्रसंग था। दो साल पहले तुषार और काजल घर छोड़कर चले गए थे। तुषार के परिजनों का दावा है इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। काजल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.