मेरठ, जनवरी 25 -- बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में एक 20 वषीय युवक ने घर में पिता से विवाद के बाद खुद को गोली मार ली। पेट में गोली लगने से युवक लहूलुहान हो गया। परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ग्राम अकबरपुर सादात निवासी शौकत के चार पुत्रों में तीसरे नंबर का पुत्र तहसीन ट्रक चालक है। कई दिनों से घर में पिता और पुत्र में विवाद चल रहा था। बताया गया है कि शनिवार को भी पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ तो गुस्से में आए तहसीन ने तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी घर पहुंच गए। तहसीन को खून से लथपथ देख परिजनों ने उसे मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.