मेरठ, दिसम्बर 6 -- मेरठ। मेडिकल पुलिस ने सेना और अन्य सरकारी विभागों में भर्ती कराने का झांसा देकर युवाओं से रकम ऐठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस चेकिंग के दौरान गिरोह के दो सदस्यों रिंकू निवासी पीलीभीत और कपिल चौधरी निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से कार, एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं में सफलता दिलाने के नाम पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को निशाना बना रहा था। ये लोग सेना, पैरामिलिट्री और कई सरकारी विभागों की भर्ती प्रक्रिया में हस्तक्षेप का दावा करते थे। युवाओं का डेटा जुटाने के लिए गिरोह को कुछ विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का सहयोग भी मिलता था। जांच में सेवारत और सेवानिवृ...