मेरठ, जून 14 -- दिल्ली पुलिस ने जानी में दबिश देकर 70 लाख की चोरी के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी का काफी माल भी बरामद हुआ है। देर शाम दिल्ली पुलिस दोनों महिलाओं को लेकर रवाना हो गई। जानी पुलिस के अनुसार दिल्ली मॉडल टाउन स्थित एक अपार्टमेंट में अनिल पुत्र शिव दयाल का परिवार रहता है। 12 जून को परिवार घूमने गया था। वापस आया तो घर में चोरी हो चुकी थी। लॉकर से कीमती सामान गायब था। सोने और चांदी के जेवरातों को मिलाकर करीब 70 लाख की चोरी होना बताया गया था। मॉडल टाउन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और छानबीन शुरू हो गई। शुरुआत में ही अनिल के घर काम करने वाली दो महिलाओं का जिक्र आया लेकिन अनिल के परिवार ने उनकी भूमिका से साफ इंकार कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने जांच में महिलाओं की भूमिका को भी शामिल किया। सीसीटीवी कैमर...