मेरठ, मार्च 31 -- श्यामनगर में जनाजे के दौरान युवक ने अपने चाचा पर गोली चला दी। युवक पुणे से देरी से मेरठ पहुंचा और जनाजा रोककर अपनी दादी का चेहरा दिखाने को कह रहा था, लेकिन चाचा ने मना कर दिया। इस पर विवाद हो गया और युवक ने गोली चला दी। गोली मृतका के बेटे के कान को छूकर निकल गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। दो भाइयों को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है। श्याम नगर गली नंबर 5 निवासी 80 वर्षीय शुगरा पत्नी शमसुद्दीन की बीमारी से रविवार को मौत हो गई। दफीना के लिए जनाजा लेकर परिवार के लोग रविवार रात घर से निकले। उनका सबसे बड़ा पोता जुनैद पुणे में रहता है। दादी की मौत की खबर जुनैद को मिली, लेकिन वह मेरठ कुछ देर से पहुंच पाया। जुनैद घर आया तो रिश्तेदार जनाजा लेकर दफीना के लिए निकले थे। जुनैद ने जनाजा रुकवा लिया और दादी का आखिरी बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.