मेरठ, दिसम्बर 21 -- मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास पर शनिवार रात घने कोहरे ने एक युवक की जान ले ली। सुपरटेक पाम ग्रीन के पास बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाईपास पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। बाइक नंबर के आधार पर युवक की शिनाख्त हो सकी। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय कुलदीप पुत्र गजेंद्र, निवासी भगवतीकुंज, बिजली बंबा बाईपास शॉप्रिक्स मॉल में हेयर सैलून का संचालन करता था। शनिवार रात वह बाइक से घर लौट रहा था। घना कोहरा और बेहद कम दृश्यता के चलते उसकी बाइक सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। कुलदीप का सिर सीधे खंभे से टकराया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं पहने हुए था। देर रात हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.