मेरठ, दिसम्बर 30 -- मेरठ। कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को समाजसेवी पंडित रजत शर्मा ने टीम के साथ एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। 50 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन चालकों को जागरूक किया। साथ ही टेम्पो, ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। निजी वाहनों, भारी वाहनों, कॉमर्शियल वाहनों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित ऐसे वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए जिनमें पीछे लाइट नहीं थी। यह अभियान वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया है, ताकि कोहरे में दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। पंडित रजत शर्मा ने कहा कि सर्दियों में विशेषकर सुबह और रात के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है, ऐसे में वाहन चालकों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी वाहन...