मेरठ, जनवरी 12 -- रूबी के कोर्ट में बयान और पारस को पेश किए जाने के चलते रविवार को कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। दो सीओ समेत आठ थानों का फोर्स और पुलिस लाइन से टीम को लगाया गया। पुलिस ने गुपचुप तरीके से रूबी को कोर्ट में पेश किया और बयान कराए। जब पारस को कचहरी लाया गया तो रास्ते के दोनों ओर पुलिस घेरा बनाकर और रस्सी लेकर खड़ी हो गई। कंबल लपेटकर और मुंह पर मफलर बांधकर पारस कचहरी में पुलिस अभिरक्षा में आया। कोर्ट में पारस को पेश किया जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। सुबह 10 बजे कराया रूबी का मेडिकल बरामदगी के बाद पुलिस ने रूबी को महिला थाने में रखा। रविवार सुबह जिला अस्पताल में रूबी को पुलिस टीम लेकर पहुंची और मेडिकल कराया। इसके बाद पारस को भी अस्पताल में लाकर मेडिकल कराया गया। रूबी की मेडिकल रिपोर्ट लेकर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.