मेरठ, फरवरी 20 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत गुरुवार की रात मेरठ पहुंच गए। वह संघ के शताब्दीवर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार और शनिवार को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और समाज के अलग-अलग वर्गों से संवाद करेंगे। शुक्रवार को मेरठ और ब्रज प्रांत के प्रमुख खिलाड़ियों से उनका संवाद होगा। शनिवार को दोनों प्रांतों के प्रमुख लोगों से संवाद का कार्यक्रम है। संघ के शताब्दीवर्ष को लेकर सरसंघचालक मोहन भागवत देश, प्रदेश के विभिन्न भागों में विभिन्न वर्ग के लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में यह पश्चिम उत्तर प्रदेश का कार्यक्रम है। सरसंघचालक गुरुवार देर रात वंदे भारत से मेरठ पहुंच गए। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें माधवकुंज ले जाया गया। माधवकुंज में वे रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को मेरठ और ब्रज प्रांत के...