मेरठ, अप्रैल 26 -- मेरठ। पहलगाम में आतंकी हमले की घटना के विरोध में शनिवार को मेरठ बंद रहा। शहर के तमाम बाजार, निजी स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप, औद्योगिक क्षेत्रों में बंदी रही। बुढ़ाना गेट से कड़ी सुरक्षा में हिन्दू संगठनों के साथ ही व्यापारिक एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं के साथ ही शहरभर के लोगों ने तिरंगों के साथ जनाक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। शहर के बाजारों में संयुक्त व्यापार संघों एवं हिन्दू संगठनों के मेरठ बंद का बड़ा असर देखने को मिला। गली-मोहल्लों की इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़ दें तो शहर के तमाम बाजारों में बंदी का व्यापक असर देखने को मिला। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और दूसरे संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि आतंकी हमले की घटना के विरोध में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.