मेरठ, जनवरी 21 -- मेडिकल कालेज में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा तैनात सैकडों नर्सिग स्टॉफ ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर अनिश्चिचत कालीन हड़ताल घोषित कर दी। अचानक शुरू हुई इस हड़ताल से अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। वहीं धरनास्थल पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। अध्यक्ष ने बताया कि कार्यरत स्टॉफ को वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय में तीन माह से आउटसोर्सिंग वेतन नहीं मिला है। चिकित्सालय प्रबंधन के अनुसार वार्डों, सिटी स्कैन, लेबर रूम, ब्लड बैंक, इमरजेंसी आदि में नर्सिंग स्टॉफ लगातार ड्यूटी कर रहा है लेकिन अभी तक वेतन के नाम पर उन्हें सिर्फ दिलासा दिया जा रहा है। इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की लेकिन कुछ नहीं हुआ। स्टॉफ किराये के कमरों में रहता है, खाना, यातायात खर्च आदि की समस्याएं आने लगी हैं। उन्होंने बताया कि गत माह इंचार्ज से भी वेतन दिलाने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.