मेरठ, मार्च 15 -- जानीखुर्द। गंगनहर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के जोहरा गांव निवासी 28 वर्षीय इसरार पुत्र इस्तेकार शुक्रवार सुबह घरेलू काम से बाइक से मोदीनगर गया था। जब वो वापस घर लौट रहा था तो गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्टर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इसरार की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को बिना किसी लिखापढ़ी के घर ले जाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.