मेरठ, फरवरी 16 -- जिले के किठौर क्षेत्र स्थित भड़ौली गांव में रविवार को उस वक्त मातम छा गया, जब जम्मू-कश्मीर के अखनूर में तैनात भारतीय सेना के जवान 33 वर्षीय राहुल भड़ाना के शहीद होने की खबर मिली। हिमाचल प्रदेश के डमटाल में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। देर रात तक मेरठ के मिलिट्री हॉस्पिटल में पार्थिव शरीर पहुंच जाएगा, जहां से सोमवार को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाया जाएगा। किसान नेता पवन गुर्जर ने बताया कि उनके मामा हेम सिंह भड़ाना के पुत्र राहुल भड़ाना 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। 10 साल से वह विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। पिछले कुछ दिनों से वह जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में तैनात थे। शनिवार को सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। परिजनों को सेना की ओर से सूचना भेजी गई। रविवार को सेना के अधिकारी पार्थिव शरीर लेक...