मेरठ, जनवरी 3 -- मुजफ्फरनगर में सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी पर हुए हमले की पार्टी नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। सपा प्रदेश सचिव विपिन चौधरी एवं कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह ने हमले की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। दूसरी ओर, सपा नेत्री नेहा गौड़, संगीता राहुल, सपा नेता पंडित रजत शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष जानू चौधरी, सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान खरदौनी ने भी मुजफ्फरनगर के सपा जिलाध्यक्ष पर हुए हमले की निंदा की है। कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी की जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...