मेरठ, अगस्त 9 -- मेरठ/ जानीखुर्द, हिन्दुस्तान टीम सिवालखास में छह दिन पूर्व घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए तीन बच्चों के शव घर के पास कट रही अमन गार्डन कालोनी में पानी से भरे गहरे गड्ढे में मिले थे। घटना में लापवाही बरते जाने पर बिल्डर के खिलाफ लापरवाही व गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज किया था, पुलिस ने आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जमानत मिल गई। रविवार को कस्बा सिवालखास में नौ वर्षीय मानवी पुत्री जितेंद्र,आठ वर्षीय ऋतिक पुत्र हिम्मत व आठ वर्ष के सिब्बू पुत्र मोनू बाल्मिकी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। सोमवार की सुबह इन तीनों बच्चों के शव पास ही एक निर्माणाधीन अमन गार्डन कालोनी फेस तीन में पानी से भरे गहरे गड्ढे में मिले थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना का निरीक्षण करने आए एडीजी मनु भास्कर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.