मेरठ, मार्च 1 -- मेरठ। साइबर अपराधियों ने अब बिजली अफसरों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को अपना शिकार बनाने के लिए नया तरीका निकाल लिया। 94 721318873 द्वारा प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ का फोटो युक्त फर्जी व्हाट्सअप अकाउंट बना लिया। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में शिकायत मिलने पर अधीक्षण अभियंता शहर प्रशांत कुमार ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने पूरे मामले की पुलिस को जानकारी दी और सिविल लाइंस थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। कहा कि मोबाइल नंबर पूर्ण रूप से फर्जी है एवं अराजक तत्वों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मैसेज भेजे जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों से अपील की है कि उपरोक्त नंबर पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.