मेरठ, अगस्त 25 -- गृह कर में वृद्धि समेत नगर निगम से संबंधित आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को बच्चा पार्क पर विरोध प्रदर्शन किया और धरना दिया। पुलिस की घेराबंदी के चलते सपा कार्यकर्ता नगर निगम के लिए कूच नहीं कर सके। सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी एवं महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता बच्चा पार्क पर जुटे। सपा नेताओं को नगर निगम के लिए कुछ करने से पहले ही पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। इसके बाद सपा कार्यकर्ता बच्चा पार्क पर ही धरने पर बैठ गए। सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर निगम की मनमानी और शहर में आम जनता का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में सम्राट मलिक, सरदार जीतू सिंह नागपाल, निरंजन सिंह, हिमांशु सिद्धार्थ, जीशान अहमद, दीपक सिरोही, डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.