मेरठ, मई 19 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चल रहे विवाद में अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री हो गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के राहुल ने दूसरे पक्ष के लोगों को धमकी दी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं, इस मामले में अब पुलिस भी सतर्क हो गई है। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में नौ मई की रात मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम मलिक और उसके दोस्त अर्पित पर सिद्धार्थ कसाना, विनय उर्फ सुच्चा, आदित्य यादव, शुभम और देव राणा ने हमला किया था। आरोपियों ने रॉड से शुभम की पिटाई की थी। हमले की वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल थाने में सिद्धार्थ कसाना समेत बाकी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में आदित्य को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि 14 मई को सिद्धार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.