प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज। मेयोहाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांपलेक्स) हॉस्टल के कमरों में अब खिलाड़ी अकेले नहीं रहेंगे। कमरे में रहने वाला साथी हॉस्टल से छुट्टी लेकर या किसी काम से बाहर जाता है तो खिलाड़ियों को अन्य साथियों के साथ रहना होगा। वॉलीबाल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध मौत के बाद खेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। यह व्यवस्था ह़ॉस्टल में शीघ्र लागू की जाएगी। अभी तक साथी नहीं होने पर खिलाड़ी कमरे में अकेले रह लेते थे। मेयोहाल में वॉलीबाल और बैडमिंटन के 30 खिलाड़ी हॉस्टल में रहते हैं। हॉस्टल के हर कमरे में दो-दो खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था है। प्रत्यूष की मौत से पहले कमरो में दो-दो खिलाड़ी रह रहे थे। जिस दिन प्रत्यूष का शव ह़ॉस्टल के कमरे में मिला उस रात वह अकेला था। प्रत्यूष का साथी खिलाड़ी हॉस्टल ...