प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर के व्यापारी, अफसर और महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं की मदद करने वाले 60 लोगों को महाकुम्भ रत्न सम्मान से नवाजा। सिविल लाइंस में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर गणेश केसरवानी को पहले व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों को मेयर ने सम्मानित किया। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने बताया कि क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह, डॉक्टर वीके कश्यप, डॉ. मनोज, व्यापारी विजय कुमार समेत 60 को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वाति निरखी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.